Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajit Doval ने सीमा सुरक्षा बल के 17 अधिकारियों को जीवन रक्षा पदकों से किया सम्मानित

May 24, 2024

Ajit Doval ने सीमा सुरक्षा बल के 17 अधिकारियों को जीवन रक्षा पदकों से किया सम्मानित

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को यहां सीमा सुरक्षा बल के 17 अधिकारियों और जवानों को वीरता तथा जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित किया। सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह में दस सीमा प्रहरियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और सात को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। सात सीमा प्रहरियों को यह पदक मरणोपरांत दिया गया है। उनके परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया। अलंकरण समारोह में केन्द्रीय पुलिस बलों के वरिष्ठ सेवारत तथा पूर्व अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अलंकरण समारोह का आयोजन सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक, पद्म विभूषण के एफ रूस्तमजी के सम्मान में किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें