Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कवच : जम्मू में किरायेदारों की जांच शुरू

June 22, 2026

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कवच : जम्मू में किरायेदारों की जांच शुरू

Amarnath Yatra security cover : जम्मू। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जम्मू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। यात्रा शुरू होने से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

30 जून तक होना चाहिए सत्यापन

इसी क्रम में आधार शिविर भगवती नगर सहित आसपास के इलाकों में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर किरायेदारों की जानकारी जुटाई और मकान मालिकों को अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआइजी ने सभी थाना प्रभारियों को 30 जून तक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मोहल्ला कमेटियों, मार्केट एसोसिएशनों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंचते हैं।

ये कहना है सुरक्षा अधिकारियों का

ऐसे में आतंकी संगठन या उनके मददगार किरायेदार बनकर शहर में ठिकाने बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन अभियान को तेज किया गया है। पुलिस का कहना है कि श्रीअमरनाथ यात्रा देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है और इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किरायेदार सत्यापन अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए। मकान मालिक किरायेदारों का पूरा विवरण, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पुलिस के पास जमा करवाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें