Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से जिंदा जले 13 लोग

March 26, 2026

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से जिंदा जले 13 लोग

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मार्कापुर में निजी बस एक टिपर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई और धूं-धूं कर जलने लगी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायलों को उचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंदबाबू नायडू ने दुख जाहिर किया है।

सीएम ने अधिकारियों से बात कर हादसे की पूरी जानकारी ली। आग पर काबू के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी, जिला पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि लगभग 20 घायल लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मार्कपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को इलाज के लिए मार्कपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें