Dainik Savera Times

दिल्ली: चलती बस में महिला से दुष्कर्म को लेकर BJP पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा- ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक

Arvind Kejriwal lashes out BJP

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अब आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा। ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है।’

वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से सामूहिक दुष्कर्म! दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में सुरक्षित नहीं।’

बता दें पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती निवासी पीड़िता और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। रात की शिफ्ट खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड पर पहुंची। वहां एक स्लीपर बस खड़ी थी, जब उसने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा, तो आरोपियों ने जवाब देने के बजाय उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया।

ये भी पढ़ें: प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि

पीड़िता के अनुसार, जैसे ही उसे बस में घसीटा गया, आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया और चालक को बस चलाने का निर्देश दिया। चलती बस के अंदर दो लोगों ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। यह त्रासद घटना लगभग 7 किलोमीटर तक नांगलोई मेट्रो स्टेशन तक जारी रही। लगभग दो घंटे तक यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपियों ने उसे खून से लथपथ हालत में रात करीब 2 बजे सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया है और पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: SIR in 16 States: चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, देखें List

Exit mobile version