Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि

May 14, 2026

प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि

नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बीते दिन निधन हो गया। आज उनका लखनऊ के भैसाकुंड में अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक को उनके ससुर यानी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।

13 मई को प्रतीक यादव की अचानक सेहत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र अभी 38 साल की थी। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलों में शोक का माहौल है। कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं ने दुख जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- ये बहुत दुखद घड़ी है। प्रतीक यादव समय से पहले ही हमारे बीच से चले गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये दुखद घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं परिवार को दुख शक्ति दें। उनसे मेरी कभी मुलाकात नहीं हुई थी।

समाजवादी पार्टी के नेता दीपक मिश्रा ने कहा- जिस तरह से प्रतीक यादव का निधन हुआ, इतनी कम उम्र में किसी की भी मौत नहीं होनी चाहिए। भगवान ऐसी मौत किसी को न दे। प्रतीक बहुत ही नेक इंसान थे।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के विदेशी दौरों को लेकर BJP का बड़ा सवाल, ‘कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें