Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam के CM Himanta Biswa ने कछार प्रशासन को Manipur के विस्थापित परिवारों की देखभाल का दिया निर्देश

May 5, 2023

Assam के CM Himanta Biswa ने कछार प्रशासन को Manipur के विस्थापित परिवारों की देखभाल का दिया निर्देश

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कछार जिला प्रशासन को हिंसा प्रभावित मणिपुर से विस्थापित हुए परिवारों की देखभाल करने का निर्देश दिया, जिन्होंने राज्य में शरण ली है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मणिपुर में हाल की घटनाओं से प्रभावित कई परिवारों ने असम में शरण मांगी है। मैंने कछार के जिला प्रशासन से इन परिवारों की देखभाल करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने कहा कि वह मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, कि मैं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ भी लगातार संपर्क में हूं और मैंने संकट की इस घड़ी में असम सरकार को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है। मणिपुर में बुधवार को आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच झड़पों के साथ हिंसा भड़क गई, जिसके कारण 9,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

मेइती समुदाय द्वारा की जा रही अनुसूचित जनजाति (एसटी) दज्रे की मांग के खिलाफ आदिवासियों की ओर से ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई, जो रात में और तेज हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें