Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपीए के समय ‘स्कैम भारत’ था, आज मोदी के नेतृत्व में ‘सक्षम भारत’ है: Anurag Thakur

February 11, 2025

यूपीए के समय ‘स्कैम भारत’ था, आज मोदी के नेतृत्व में ‘सक्षम भारत’ है: Anurag Thakur

नई दिल्ली/हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर उसके शासनकाल में देश के बजाय एक परिवार को तवज्जो देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के समय देश ‘स्कैम भारत’ था, जो आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में ‘सक्षम भारत’ बन गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों में देश में ‘कर आतंकवाद’ था, लेकिन आज मोदी सरकार ने पहली बार 12 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त करके मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि लेकिन विपक्ष को न मध्यम वर्ग से मतलब है, न गरीब से और इसलिए इन घोषणाओं पर वह खुश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट को ‘बैंडेज बजट’ की संज्ञा दी थी। ठाकुर ने कहा कि यह तो ‘बूस्टर शॉट बजट’ है। उन्होंने कहा, ‘आप (कांग्रेस) घाव पर घाव देते रहे, हमने मरहम लगाया है।’ उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा समेत लगातार छठे चुनाव में राजधानी में कांग्रेस शून्य पर सिमट गई है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय देश का बजट एक परिवार के कल्याण के लिए होता था, आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में देश के कल्याण के लिए बजट लाया जाता है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी राजकोषीय घाटे की बात करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी के घाटे की चिंता करनी चाहिए, राजकोषीय घाटे की चिंता प्रधानमंत्री मोदी कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस शेयरिंग में मिलेगा नया प्राइवेसी कंट्रोल, जानिए कैसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें