Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला : पूर्व मंदिर अधिकारी गिरफ्तार

July 17, 2026

बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला : पूर्व मंदिर अधिकारी गिरफ्तार

Badrinath scam-Former temple official arrested : चमोली। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसआईटी ने मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल ऑफिसर (मंदिर अधिकारी) राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के लिए बुलाया था, कर लिया गिरफ्तार

पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब 4 घंटे तक चली सघन और कड़ी पूछताछ के बाद उनके बयानों में विरोधाभास पाए जाने और संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में उनकी गिरफ्तारी दर्ज की। गिरफ्तार आरोपित राजेंद्र सिंह चौहान इसी वर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के महज कुछ ही दिनों भीतर इस कार्रवाई से मंदिर समिति और जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में इस कथित वित्तीय अनियमितता और चोरी के उजागर होने के बाद से कई कड़े कदम उठाए जा चुके हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसआईटी सबसे पहले बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी के रूप में आज यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है। गड़बड़ी सामने आने के बाद मंदिर समिति ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य खजांची संदीप मेहता को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।

ये होगा SIT का अगला कदम

पुलिस और एसआईटी के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व अधिकारी से मिली जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और बैंक खातों के मिलान के साथ इस बात की भी गहन तफ्तीश की जा रही है कि इस खेल में मंदिर समिति के कुछ और बड़े चेहरे या कर्मचारी तो शामिल नहीं हैं। जल्द ही कुछ और लोगों को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा सकता है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें