
कुरुक्षेत्र। Baisakhi-festival-2026 बैसाखी महोत्सव 2026 को 500 ड्रोन का शो और सांस्कृतिक विरासत के अहम दृश्य यादगार बनाएंगे। यह महोत्सव पहली बार धर्मक्षेत्र, कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 13 और 14 अप्रैल को केडीबी मेला ग्राउंड में होने जा रहा है।
इसमें पंजाब और हरियाणा की परम्परागत लोक संस्कृति, ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ दस्तारबंदी, हरियाणवी स्टाईल पगड़ी, गतका, दंगल और महिलाओं की परंपरागत खेले अपने आप में एक आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस महोत्सव में लगने वाले मेले में दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को हरियाणवी और पंजाबी व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। अहम पहलू यह है कि इस बैसाखी महोत्सव 2026 का उद्घाटन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और 14 अप्रैल को भी सायं 7 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
इस महोत्सव में 13 अप्रैल को प्रसिद्घ कलाकार लखविन्द्र वडाली की कल्चरल नाइट होगी, वहीं 14 अप्रैल को प्रसिद्घ लोक कलाकार कुलविन्द्र बिल्ला अपनी प्रस्तुति देंगे। डीसी विश्राम मीणा ने बैसाखी महोत्सव 2026 को होने वाले तमाम कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा सबके समक्ष रखा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से कुरुक्षेत्र की धरा पर होने वाला पहला बैसाखी महोत्सव हर लिहाज से ऐतिहासिक और यादगार रहेगा।

डीसी ने कहा कि बैसाखी महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 38 लाख से ज्यादा इनाम दिए जाएंगे। इनमें आमजन की भागीदारी भी रहेगी। इस महोत्सव में दांतों से वजन खिंचने वाले नरेन्द्र सिंह, सर्कल कबड्डी का मैच भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अलावा महिला व पुरुषों का दंगल, दस्तारबंदी, गतका, हरियाणवी स्टाईल पगड़ी, महिलाओं की मटका दौड़, पतंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के बीच मेंहदी, रंगौली और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
बैसाखी महोत्सव 2026 में सबसे अच्छी दस्तार सजाने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। इस महोत्सव में पहली बार दस्तारबंदी को लेकर सीनियर व जूनियर वर्ग की 2 प्रतियोगिताएं रखी गई है। हर वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 11-11 हजार, द्वितीय को 8100-8100 रुपए, तृतीय को 5100-5100 रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी।
धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, शुगरफैड के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, कंवलजीत सिंह अजराना,एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, डा. अवनित सिंह वडैच सहित सिख समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व
Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल