Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank of Baroda में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

November 14, 2025

Bank of Baroda में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Bank of Baroda Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में 2700 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी 11 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

अप्रेंटिसशिप का यह मौका उन युवाओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जो बैंकिंग क्षेत्र में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं। यह न सिर्फ अनुभव प्रदान करता है बल्कि भविष्य में स्थायी नौकरी के लिए मजबूत नींव भी तैयार करता है।

पात्रता और आयु सीमा
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है।

सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की गई है

SC/ST उम्मीदवारों को: 5 वर्ष
OBC उम्मीदवारों को: 3 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए: 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा

ऑनलाइन लिखित परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
स्थानीय भाषा परीक्षा

लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी विषय शामिल हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। सफल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ों की जांच और स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है-

सामान्य / OBC / EWS: ₹800
दिव्यांग उम्मीदवार: ₹400
SC / ST: शुल्क में पूरी छूट

स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें