Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank of Baroda Recruitment: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

November 16, 2025

Bank of Baroda Recruitment: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Bank of Baroda Recruitment : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने संगठन में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2700 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 है।

पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु और अर्हक अंक में छूट उपलब्ध है।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर उसे सबमिट करना होगा।
सबमिट करने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट रखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। गलत उत्तरों पर कोई नकारात्मक अंक नहीं कटेंगे। उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसमें आरक्षित वर्ग को 5% की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800/- निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह ₹400/- है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त है जो बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें