Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिग बी ने घर बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदा प्लॉट, जानें कीतनी है कीमत

January 15, 2024

बिग बी ने घर बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदा प्लॉट, जानें कीतनी है कीमत

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले, अयोध्या में लगभग 930 वर्ग मीटर (10,000 वर्ग फीट) जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। बॉलीवुड के दिग्गज ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (एचओएबीएल) मुंबई की आगामी योजना में 14.50 करोड़ रुपये की लागत से पवित्र तीर्थ नगरी में प्लॉट खरीदा है। वह वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी कहे जाने वाले क्षेत्र में घर बनाने की योजना बना रहे हैं।

यह संपत्ति भगवान राम मंदिर से बमुश्किल 15 मिनट की दूरी पर और नए महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 30 मिनट की दूरी पर है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ’सरयू नदी के तट के पास द सरयू नामक 7-स्टार रेटेड 51 एकड़ का मिश्रित उपयोग वाला पॉश कॉम्प्लेक्स, एचओएबीएल द्वारा विकसित किया जा रहा है।

बच्चन ने कहा, ’मैं अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ द सरयू के साथ इस यात्र को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक भावनात्मक संबंध बनाया है।’ एचओएबीएल के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ‘एचओएबीएल की विरासत में एक महत्वपूर्ण अध्याय, सरयू के प्रथम नागरिक के रूप में अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हुए रोमांचित है।‘

उन्होंने कहा, ’हमारी अयोध्या परियोजना में उनका निवेश शहर की आर्थकि क्षमता में विश्वास और इसकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी सराहना को दर्शाता है। बच्चन का सहयोग असाधारण प्रतिष्ठा प्रदान करता है, जिससे सरयू अयोध्या के वैश्विक आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक बन जाती है।’

सरयू परियोजना मार्च 2028 तक पूरी होने वाली है, और यह एचओएबीएल की अयोध्या के लिए 1,200 करोड़ रुपये की विशेष निवेश प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो जुलाई 2023 में यूपी वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में की गई थी, इसके अलावा अन्य हिस्सों में अन्य निवेश और परियोजनाएं भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें