1 March Rules Change: 1 मार्च से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका असर आपकी ट्रेन यात्रा, बैंकिंग, UPI पेमेंट, मोबाइल ऐप्स और रसोई गैस की कीमतों पर पड़ेगा। आइए इसे विस्तार से समझते हैं कि क्या-क्या बदलने वाला है।
1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग का नया सिस्टम
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।
क्या बदल रहा है?
-1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा।
– अब जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट पुराने ऐप से बुक नहीं किए जा सकेंगे।
– रेलवे की सभी सुविधाएं अब एक ही नए प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।
नया ऐप कौन सा है?
अब यात्रियों को Rail One App का इस्तेमाल करना होगा।
Rail One App से क्या-क्या कर सकेंगे?
– जनरल टिकट बुकिंग
– प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
– रिजर्वेशन (सीट/बर्थ बुकिंग)
– ट्रेन का लाइव स्टेटस
– ट्रेन की लाइव लोकेशन
– यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह
-इस बदलाव से यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
1 मार्च से बैंक और UPI से जुड़े नए नियम
डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार और बैंक नए नियम लागू कर रहे हैं।
UPI ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त सुरक्षा
अगर आप बड़ी रकम UPI से ट्रांसफर करते हैं तो अब सिर्फ UPI PIN डालना काफी नहीं होगा। बड़े अमाउंट के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (जैसे फिंगरप्रिंट या फेस आईडी) भी करना पड़ सकता है। अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन स्टेप जोड़े जाएंगे। यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड रोकने और पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है।
बैंक में मिनिमम बैलेंस का नया नियम
1 मार्च से कुछ सरकारी बैंक मिनिमम बैलेंस की गणना का तरीका बदलने वाले हैं।
क्या नया होगा?
– अब Average Monthly Balance पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर निकाला जाएगा।
– इससे ग्राहकों पर पेनल्टी का बोझ कम हो सकता है।
– जिन दिनों बैलेंस कम रहता है, उसका असर औसत में समायोजित हो जाएगा।
– यह बदलाव ग्राहकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
– 1 मार्च से WhatsApp और Telegram चलाने की नई शर्त
– मैसेजिंग ऐप्स को लेकर भी नया नियम लागू किया जा रहा है।
नया सिम बाइंडिंग नियम
1 मार्च से WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स को एक्टिव सिम कार्ड से लिंक करना जरूरी होगा।
इसका मतलब क्या है?
– अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है, तो ऐप काम नहीं करेगा।
– अगर आपका सिम कार्ड इनएक्टिव हो गया है, तो ऐप बंद हो सकता है।
– केवल वही नंबर इस्तेमाल कर पाएंगे जो एक्टिव और वैध हो।
– यह नियम फर्जी अकाउंट और साइबर फ्रॉड रोकने के लिए लागू किया जा रहा है।
1 मार्च से गैस सिलेंडर की नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की नई कीमतें तय की जाती हैं।
क्या होगा 1 मार्च को?
– तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी।
– नई रेट लिस्ट 1 मार्च को सुबह 6 बजे जारी की जाएगी।
– कीमत बढ़ भी सकती है और घट भी सकती है।
– इसका सीधा असर आपके रसोई खर्च पर पड़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...