Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bijapur: Naxals के IED हुआ विस्फोट, 5 घायल जवानों को अस्पताल में कराया भर्ती

September 29, 2024

Bijapur: Naxals के IED हुआ विस्फोट, 5 घायल जवानों को अस्पताल में कराया भर्ती

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां नक्सलियों की ओर से लगाये गये शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के विस्फोट की चपेट में आने से सुरक्षा बल के पांच जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानकआईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से विस्फोट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें