Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिरसा मुंडा के परपोते की हृदय गति रुकने से रांची के अस्पताल में मौत

November 29, 2024

बिरसा मुंडा के परपोते की हृदय गति रुकने से रांची के अस्पताल में मौत

रांची। आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। मुंडा 45 वर्ष के थे। मंगल मुंडा ने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुíवज्ञन संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरुआ ने से कहा, ‘‘बिरसा मुंडा के रिश्तेदार मंगल मुंडा की रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री का कार्यालय मंगल मुंडा के इलाज के सिलसिले में रिम्स अधिकारियों के संपर्क में थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें