Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री पर मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देने का दबाव बनाएं BJP नेता : D. K. Shivakumar

September 7, 2023

प्रधानमंत्री पर मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देने का दबाव बनाएं BJP नेता : D. K. Shivakumar

बेंगलुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को राज्य के भाजपा नेताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रामनगर जिले में कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध को मंजूरी देने के लिए दबाव डालें। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सुना है कि भाजपा नेता मैसूरु में कृष्णराज सागर बांध का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कि ‘मुझे खुशी है कि भाजपा के मित्र कृष्णराज सागर बांध जा रहे हैं। उन्हें जाने दो। उन्हें मेकेदातु परियोजना को लागू करने के लिए दिल्ली जाना चाहिए। उन्हें यह कहते हुए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाना चाहिए कि उन्होंने (कर्नाटक में भाजपा सरकार के दौरान) 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे इसलिए सभी मंजूरी और अनुमति दीजिए, तभी कावेरी जल के लिए भाजपा की लड़ाई के कोई मायने होंगे।’’

यह आश्चर्य करते हुए कि पिछली भाजपा सरकार ने बजट में 1,000 करोड़ रुपये क्यों रखे थे और मंजूरी क्यों नहीं ली गई, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले सभी मंजूरी लेनी चाहिए । केंद्र के पास सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ले जाने के संबंध में शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दलों को पत्र लिखा है और उनसे इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। शिवकुमार ने कहा, ‘‘एक बार जब प्रधानमंत्री (बैठक के लिए) अपनी मंजूरी दे देंगे, तो हम तुरंत प्रतिनिधिमंडल को वहां (दिल्ली) ले जाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें