Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP के राष्ट्रिय प्रवक्ता RP Singh ने गृहमंत्री Amit Shah को लिखा पत्र, राहुल गांधी के दरबार साहिब जाने पर उठाए सवाल

January 11, 2023

BJP के राष्ट्रिय प्रवक्ता RP Singh ने गृहमंत्री Amit Shah को लिखा पत्र, राहुल गांधी के दरबार साहिब जाने पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रिय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी के श्री दरबार साहिब आने पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी दरबार साहब गए लेकिन वह अकाल तख्त तक नहीं गए। उन्हें अकाल तख्त जाकर 84 के दंगों को लेकर माफी मांगनी चाहिए थी और जो सजा अकाल तख्त साहिब देते उसे भुगतनी चाहिए थी।

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को भी एक पत्र जारी किया है। जिसमें 84 दंगों को लेकर ढींगरा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जो एक्शन टेकन रिपोर्ट सार्वजनिक करनी थी उसकी मांग की है। उन्होंने कहा, मैं जगदीश टाइटलर के खिलाफ भी जो अदालत में मुकदमा चल रहा है उसको लेकर नए साक्षर गवाह को लेकर नए सिरे से कानूनी लड़ाई लडूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें