Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : अंबाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कड़ी सुरक्षा

April 23, 2026

Haryana : अंबाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कड़ी सुरक्षा

अंबाला। आज एक बार फिर अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ाने का मेल मिला है। ये धमकी सैन्य क्षेत्र में पड़ने वाले आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय-एक, दो, तीन, चार के अलावा निजी स्कूलों को ईमेल से दी है। सूचना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गया है।

किसी स्कूल ने नहीं की छुट्टी 

आज धमकी के बावजूद किसी भी स्कूल की तरफ से छुट्टी नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है। स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाकर जांच की जा चुकी है। ई-मेल में अभी तक खालीस्तान जिंदाबाद सहित धमाके की धमकी होने का जिक्र होने की बात सामने आई है। अभी तक अधिकारिक रूप से इस ई-मेल की पुष्टि नहीं की गई।

छावनी क्षेत्र में सुरक्षा सख्त

धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों व सैन्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। चूंकि मामला आर्मी स्कूल और कैंट क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए एहतियात के तौर पर सैन्य पुलिस और सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर के पास रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर धमकी भरा मेल

साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी की जांच कर रही हैं, जिससे ये संदेश भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए मेल के सर्वर और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी से पहले भी अंबाला के 15 स्कूलों में एक साथ इसी तरह से धमकी भरी ई-मेल आई थी। जो बाद में फर्जी पाए गए थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें