पानीपत। दोस्त के भरोसे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्ती की आड़ में एक महिला के साथ दरिंदगी हुई। आरोपी ने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
यदि पीड़िता की मानें तो आरोपी रवि राणा उसके पति का दोस्त था और उनके घर आया करता था। इसका फायदा उठाकर उसने महिला का विश्वास जीता। फरवरी में आरोपी ने बहाना बनाकर उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में उसने वीडियो के जरिए महिला को धमकाया और परेशान करने लगा। इस वजह से महिला का पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हुआ और उसका घर टूटने की स्थिति तक पहुंच गया।
अर्से तक डर और दबाव में रहने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव मदद दी जा रही है। साथ ही ये भी कहा गया है कि इस तरह के मामलों में महिलाएं डरें नहीं, बल्कि सामने आकर शिकायत करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...