Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर तेज

May 1, 2026

Haryana News : अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर तेज

फरीदाबाद। सेक्टर-9, 10, 11 और 12 की डिवाइडिंग रोड पर नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन अवैध कब्जों अभियान चलाया। सड़क किनारे बने गेट, शटर, रैंप और अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

सैलून और अस्पताल भी आए कार्रवाई में

इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप है। सेक्टर-12 की ओर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुलडोजर चला। जहां गेट और सामने का हिस्सा तोड़ दिया। पिछले दो दिनों में सेक्टर-9 और 10 की डिवाइडिंग रोड के साथ-साथ सेक्टर-10 और 11 की डिवाइडिंग रोड पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान सैलून, अस्पताल, दफ्तर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए अतिक्रमण हटाए। निगम की कार्रवाई में मेरे सैलून का फ्रंट हिस्सा दोनों साइड और एंट्री गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

सिद्धार्थ शर्मा ने बताया सीधे तौर पर कोई नोटिस नहीं मिला था। हालांकि, हमारे मालिक के पास नोटिस पहुंचा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता वेदपाल दायमा ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वेदपाल ने बताया हमारे कांग्रेस कार्यालय पर बिना किसी नोटिस के तोड़फोड़ की गई। कार्यालय के दोनों मुख्य गेट, रैंप और सामने की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वेदपाल ने बताया यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से की गई है। हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अवैध कब्जों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है।

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें