Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तरी पेरू में खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, अन्य घायल

January 30, 2023

उत्तरी पेरू में खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, अन्य घायल

लीमा: उत्तरी पेरू में शनिवार को एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कोरिआंका टूर्स की बस राजधानी लीमा से इक्वाडोर सीमा के पास पेरू के तटीय रेगिस्तान पर स्थित तुंबस शहर की ओर जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तड़के हुई इस दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पेरू के अभियोजक कार्यालय का कहना है कि तेज गति और लापरवाह तरीके से वाहन चलाना पेरू में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में शुमार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें