
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही। बता दें कि बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि धर्मसाल क्षेत्र के बाजीमाल इलाके में रात भर रुकने के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को शामिल करके रात भर इलाके की घेराबंदी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी इलाके से भाग न पाएं, क्योंकि ये घने जंगल का क्षेत्र है।
आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए ।इस बात की सूचना जैसे ही शुभम के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता आगरा में डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसलर जिला अदालत में हैं। शुभम के परिजन इस वर्ष शुभम की शादी की तैयारियों में थे, इसी बीच शुभम के शहीद होने की खबर आ गई।
शुभम के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को दी गई तो घर में मातम पसर गया। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के भाई ऋषभ का कहना है कि भाई को सिग्नल कोर में कमीशन मिला था फिर भी उन्होंने सिग्नल कोर छोड़कर पैरा ज्वाइन की थी, जब भी वे किसी सीक्रेट मिशन पर जाते थे तो उनका फोन बंद रहता था. देश के प्रति उनका जज्बा अदभुत था। शहीद कैप्टन शुभम को शुरू से ही देश और सेना को लेकर एक अलग ही जुनून था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...