Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

October 3, 2023

Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

बेंगलुरुः बेंगलुरु में एनआईसीई रोड पर एक ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी छोटी बेटी जिंदा जल गईं, वहीं पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सिंधु और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमपुरा के पास हुई, जब महेंद्रन अपनी पत्नी सिंधु और दो बेटियों के साथ कार से मैसूरु रोड से कनकपुरा रोड की ओर जा रहे थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

सुबह लगभग 4 बजे महेंद्रन ने कार पर नियंत्रण खो दिया और यह एक ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई। महेद्रन और उनकी बड़ी बेटी भागने में सफल रहे, जबकि सिंधु और दूसरी बेटी कार में फंस गईं और जल गईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

महेंद्रन ने परिवार के साथ नागासांद्रा जाने के लिए कार किराए पर ली थी। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में राममूर्ति नगर के पास विजिनापुरा में रहते हैं। शवों को केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। तलघट्टपुरा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि महेद्रन को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें