Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार कार ने बीएड परीक्षार्थी को रौंदा, पति के सामने तोड़ा दम

June 6, 2026

तेज रफ्तार कार ने बीएड परीक्षार्थी को रौंदा, पति के सामने तोड़ा दम

पानीपत। दिल दहला देने वाला सड़क हादसा प्रकाश में आया। इस हादसे में बीएड की परीक्षा देने जा रही महिला की मौत हो गई। घटना एलएंडटी कॉलेज के समीप, दिल्ली रोड पर कपूर फैक्ट्री के सामने घटी। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी।

परीक्षा देने जा रही थी एलएंडटी कॉलेज

घटना समालखा एलएनटी कॉलेज के सामने दिल्ली रोड के पास कपूर फैक्ट्री के सामने हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समालखा अस्पताल भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश जारी है। मृतका की पहचान परमजीत (30) निवासी कश्मीरी कालोनी नजबगढ़ के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस मे बैठ कर एलएनटी कॉलेज परीक्षा देने आ रही थी।

परमजीत ने मौके पर ही तोड़ा दम

दोनों कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरे और सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक के पति राकेश (वासी कश्मीरी कॉलोनी, नजबगढ़, दिल्ली) ने बताया कि वे 7 दिसंबर 2015 को विवाह के बंधन में बंधे थे और उनकी दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार समालखा अस्पताल पहुंच गए, जहाँ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका की बहन कई बार बेहोश भी हो गईं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें