Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रमोशन की खुशी, वार्ड में दावत, इसके बाद बवाल feast in the ward, followed by uproar

July 7, 2026

प्रमोशन की खुशी, वार्ड में दावत, इसके बाद बवाल  feast in the ward, followed by uproar

Celebration of promotion in SNCU : बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू (SNCU) में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। यहां भर्ती नवजातों के बीच ही एक डॉक्टर के प्रमोशन की खुशी में पिज्जा और गोल-गप्पे की पार्टी मनी।

अस्पताल में पार्टी का वीडियो वायरल

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पार्टी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में करीब 20 लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें डॉक्टर और मेल-फीमेल स्टाफ शामिल हैं। वीडियो की शुरुआत में डॉ. जीतांशु खुद स्टाफ को पिज्जा परोसती दिख रही हैं। वहीं, कुछ नर्सें कटोरियों में गोल-गप्पे बांट रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की मेजबानी उन्हीं डॉक्टर ने की जिनका प्रमोशन हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वार्ड के इंचार्ज डॉ. अभिभूषण भी वहां मौजूद थे और कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे थे।

प्रशासन ने शुरू की जांच

अस्पताल के संवेदनशील वार्ड में हुई इस पार्टी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उस समय वार्ड में नवजात बच्चे भर्ती थे। इसके अलावा, क्या अस्पताल में संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन किया गया या नहीं। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि बिना अनुमति के वार्ड के अंदर पार्टी के लिए किसने हरी झंडी दी थी। वीडियो में एक नर्स को पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते हुए भी देखा जा सकता है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें