Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

February 18, 2024

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सश बल (सीएएफ) के एक जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों ने एक बाजार में सुरक्षा के लिए तैनात की गयी सीएएफ की एक टीम पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया, नक्सलियों के एक छोटे समूह ने सीएएफ टीम का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य पर हमला किया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भुआर्य पर कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गये।
अधिकारी ने बताया कि भुआर्य सीएएफ की चौथी बटालियन में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें