Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उप्र पुलिस और एनएसजी का संयुक्त अभ्यास देखा

September 14, 2023

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उप्र पुलिस और एनएसजी का संयुक्त अभ्यास देखा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ कार्यक्रम का अवलोकन किया। आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनएसजी द्वारा वार्षकि अभ्यास के पांचवें संस्करण में विभिन्न ‘र्सिजकल ऑपरेशन’ की तैयारियों को भी देखा। ‘गांडीव-5’ अभ्यास कार्यक्रम का उद्देशय़ आतंकवादी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक बनाए जाने स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को मान्य करना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की दिशा में उल्लेखनीय काम करते हुए प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षाबल ‘मॉक ड्रिल’ करते रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी उप्र पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया।

अभ्यास के दौरान जहां पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने तैयारियों को देखा, वहीं लोकभवन में राज्य प्रशासन, उप्र पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से आतंकवाद रोधी अभ्यास के तहत ‘मॉक ड्रिल’ की गई। आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के मकसद से 1984 में र्सिजकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में स्थापित किया गया था। इसके पास एक विशेष दस्ता भी है जो वर्तमान में उच्च जोखिम वाले अतिविशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) को सश सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें