Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

AI से बदलेगा हरियाणा का भविष्य; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च किया एआई सैंडबॉक्स

June 2, 2026

AI से बदलेगा हरियाणा का भविष्य; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च किया एआई सैंडबॉक्स

चंडीगढ़ : एआई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शासन, विकास व नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय के कल्याण की दिशा में प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में आधुनिकतम तकनीक पर केंद्रित एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण के बाद युवाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई सुशासन व एआई अंत्योदय के साथ एआई हरियाणा की इस यात्रा में सहभागी बनते हुए सभी ने मिलकर आधुनिक स्वरूप के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करना है।

हरियाणा एआई सैंडबॉक्स का निर्माण भी इसी सोच और दृष्टिकोण के साथ किया गया है। इस मंच पर विभिन्न विभाग अपनी वास्तविक चुनौतियों और समस्याओं को लेकर आएंगे जबकि नवाचार उद्यमी, शोधकर्ता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और तकनीकी कंपनियां उनके समाधान प्रस्तुत करेंगी। इन समाधानों का सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में परीक्षण किया जाएगा ताकि उनकी प्रभावशीलता और उपयोगिता का सही आकलन किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें