Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP का आज फिर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- थाली और चम्मच लेकर आना

June 20, 2026

CJP का आज फिर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले- थाली और चम्मच लेकर आना

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थक आज यानि 20 जून को फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों को थाली और चम्मच लेकर आने के लिए कहा है। अभिजीत की इस बात ने कोरोना के दौरान पीएम मोदी की बर्तन बजाने वाली अपील याद करा दी है।

दीपके ने शुक्रवार को वीडियो शेयर कर कहा- जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी लोग अपने साथ थाली और चम्मच लेकर आए। कहानी तो आप समझ ही गए होंगे। इस संगठन ने बताया कि उन्हें 20 जून को दोपहर 1 बजे होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रदर्शन में NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

बता दें CJP ने 6 जून को भी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और आज दिल्ली में दूसरा प्रदर्शन है। इससे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा दीपके ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजा देने की अपील भी की है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें