Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु CM Stalin ने मेट्रो रेल परियोजना को लेकर PM Modi को लिखा पत्र

November 23, 2025

तमिलनाडु CM Stalin ने मेट्रो रेल परियोजना को लेकर PM Modi को लिखा पत्र

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निजी तौर पर दखल देकर कोयंबटूर, मदुरै रेल परियोजना को मंजूरी दिलाने की गुजारिश की है और कहा है कि वह नयी दिल्ली में उनसे मिलकर इन मुद्दों को विस्तार से समझाने के लिए तैयार हैं। स्टालिन ने केंद्र सरकार द्वारा कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं को खारिज किए जाने पर दुख और निराशा जताया है। उन्होंने शनिवार को इस संबंध में मोदी को पत्र लिखा और कहा कि उन्होंने विशेष पहल विभाग को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रलय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत सफाई देने की सलाह दी है।

उन्होंने मोदी से आग्रह किया है कि वे आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रलय को प्रस्तावों को वापस करने के फैसले की समीक्षा करने का निर्देश दें, क्योंकि दोनों परियोजनाएं तमिलनाडु के उद्योग एवं सांस्कृतिक केंद्र की उम्मीदों से जुड़ी हुई हैं। मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कोयंबटूर और मदुरै में मेट्रो रेल प्रणाली के प्रस्तावों को खारिज करने पर राज्य की निराशा जताते उनसे आवास एवं शहरी मंत्रलय को फैसले पर फिर से विचार करने का निर्देश देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल टकराव तेज, एयर स्ट्राइक में मंत्री समेत कई खुफिया अधिकारियों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें