Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ मंदिर में CM Yogi ने किया दर्शन-पूजन

October 8, 2023

केदारनाथ मंदिर में CM Yogi ने किया दर्शन-पूजन

रुद्रप्रयाग : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन सीएम योगी ने सुबह ही श्रीकेदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। इस दौरान बाहर खड़े हजारों लोगों ने एक सुर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री योगी का भव्य अभिनंदन किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, केमिकल में गिरने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 बड़ी खबरें पढ़ेंः भक्तों की अनूठी भक्ति: पंजाब के धुरी से पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया। यहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें