Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMAT 2026 Registration: CMAT की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, यहां जानें अप्लाई और जरूरी तारीखें

October 18, 2025

CMAT 2026 Registration: CMAT की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, यहां जानें अप्लाई और जरूरी तारीखें

CMAT 2026 Registration : प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

CMAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए सुधार विंडो 20 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।

ये भी पढ़े : दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा… ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI

परीक्षा का प्रारूप

CMAT 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश के लिए ली जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन निम्नलिखित पांच सेक्शनों में किया जाएगा-

1. मात्रात्मक तकनीक और डेटा व्याख्या
2. तार्किक तर्क
3. भाषा समझ
4. सामान्य जागरूकता
5. नवाचार और उद्यमिता

प्रत्येक सेक्शन में समान अंक निर्धारित होंगे, और परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगी।

Video : विधायक जसवीर सिंह राजा ने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का किसानों को दिया मुआवजा

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-

1. एनटीए सीएमएटी की वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “CMAT 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलने पर अपनी बुनियादी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
4. पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (Male): ₹2500
महिला उम्मीदवार, SC/ST/OBC (NCL)/EWS/दिव्यांग/तृतीय लिंग वर्ग: ₹1250

सहायता के लिए संपर्क

यदि आवेदन से संबंधित कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी, विस्तृत नोटिफिकेशन और डायरेक्ट आवेदन लिंक के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें