Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है : PM Modi

May 7, 2023

कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है : PM Modi

नंजनगुड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और उसकी तुलना टुकड़े-टुकड़े गिरोह से करते हुए आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से अलग करने की खुलकर वकालत कर रही है। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “कल इस चुनाव में एक अभियान के दौरान कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा कि वे कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि वे खुले तौर पर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि टुकड़े-टुकड़े गिरोह की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊंचाई तक पहुंच जाएगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भाइयों को बांट दिया। कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ा दिया। कांग्रेस ने देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें