Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत : केजरीवाल

February 20, 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत : केजरीवाल

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई। केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का फैसले का स्वागत करते हुए आज कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। हम सबने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में साफ-साफ था कि 20 वोट इंडिया समूह और 16 वोट भाजपा के थे। इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट गलत तरीके से रद्द कर दिए गए और इंडिया समूह के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हारा हुआ और भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए और देखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया। भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया करते हैं। देश में पूरी तरह तानाशाही चल रही है। जगह-जगह जनतंत्र को कुचला जा रहा है। देश की सारी संस्थाओं को एक तरह से कुचले और रौंदे जा रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला जनतंत्र के लिए बहुत मायने रखता है।


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव का फैसला हमारे पक्ष में आना इंडिया समूह की बहुत बड़ी जीत है। इंडिया समूह की पहली जीत है। यह हमारे लिए बहुत मायने रखती है। एक तरह से हम उन लोगों से जीत छीन कर लाए हैं। उन लोगों ने तो वोट चोरी कर लिए थे लेकिन हमने हार नहीं मानी। हम आखिरी समय तक लड़ते रहे, संघर्ष करते रहे। अंत में हमारी जीत हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत है। जनता की हार हो गई थी लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद जनता की जीत हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें