CRPF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम मौका सामने आया है। बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,175 पद भरे जाएंगे, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल होंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…
आवेदन कब से शुरू होंगे?
मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के जरिए फॉर्म भरना होगा।
कितनी वैकेंसी निकली हैं?
बता दें कि कुल 9,175 पदों में से 9,096 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग से जुड़े पद भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या अनुभव की आवश्यकता भी रखी गई है, जैसे ड्राइवर और मैकेनिक पद।
आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शारीरिक मानक (Physical Standards)
भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक मानक भी महत्वपूर्ण होंगे। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी तय की गई है। पुरुषों के लिए सीने का माप 80 सेमी आवश्यक है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में और महिलाओं को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले फिजिकल टेस्ट (PET/PST) होगा, इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। फिर ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। अंतिम चयन CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी विषय शामिल होंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
ये भी देखें :
जानें कैसे करें आवेदन?
1. उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर सकते हैं।
2. सबसे पहले उम्मीदवार को वेबसाइट पर अपना नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
3. लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना होगा। सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करनी जरूरी है।
4. फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।
5. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार): ₹100
एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक: शुल्क में छूट
6. फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...