Site icon Dainik Savera Times

Haryana : कबड्डी में हरियाणा की बेटियां चीन में दिखाएंगी दांव

daughters-will-show-their-bets-in-china

daughters-will-show-their-bets-in-china

हिसार। कल से चीन में शुरू होने रहे एशियन बीच गेम्स 2026 में म्हारे देस की छोरियां अपने दांव दिखाएंगी। इसके लिए भारतीय कबड्डी टीम ने कमर कस ली है।

टीम की बागडोर म्हारी छोरी रितु के हाथ

भारतीय महिला टीम की बागडोर म्हारी छोरी रितु श्योराण के हाथों है। चरखी दादरी के छोटे से गांव बिलावल की रहने वाली रितु ने मेहनत के दम पर न केवल टीम में जगह बनाई, बल्कि कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभा रही है। रितु इससे पहले विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी हैं और मैदान पर राइट कॉर्नर की पोजीशन संभालते हुए विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए जानी जाती है।

हिसार की दो छोरियां भी टीम में शामिल

भारतीय महिला टीम के चयन में इस बार हरियाणा के कोटे से आधी टीम नजर आ रही है। कप्तान रितु के अलावा हिसार जिले की दो होनहार खिलाड़ी, मनीषा कुमारी और निकिता ने भी अपनी जगह पक्की की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रेत पर खेली जाने वाली कबड्डी पारंपरिक मैट कबड्डी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन हरियाणा की इन बेटियों का शारीरिक सौष्ठव और स्टैमिना भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। रितु फिलहाल हंसावास खुर्द की वाइब्रेंट एकेडमी में कोच के मार्गदर्शन में पसीना बहा रही हैं।

पुरुषों की टीम भी मचाएगी धमाल

सिर्फ महिला वर्ग ही नहीं, बल्कि पुरुष कबड्डी टीम में भी हरियाणा की खेल संस्कृति की धमक दिखाई देगी। प्रो-कबड्डी के स्टार खिलाड़ी नीरज नरवाल को भारतीय पुरुष टीम में शामिल किया गया है। 22 से 27 अप्रैल के बीच होने वाले इन मुकाबलों में भारत को गोल्ड मेडल का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि 2026 का यह एशियन सफर हरियाणा के खिलाड़ियों के दम पर तिरंगे की शान को और बढ़ाएगा।

Also Read :

Exit mobile version