नेशनल डेस्क: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हुई एसिड अटैक की घटना अब एक नए और चौकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। बता दें कि जिस युवक को छात्रा ने मुख्य आरोपी बताया था, उसकी पत्नी ने अब छात्रा के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पिता ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया।
युवती के पिता अकील के खिलाफ यह मामला रविवार 26 अक्टूबर को भलस्वा डेयरी थाना में दर्ज किया गया। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं छात्रा ने किसी दबाव या फंसाने की कोशिश में खुद पर हमला होने का नाटक तो नहीं किया।
पुलिस जांच में बढ़ा संदेह
घटना के समय मुख्य आरोपी करोल बाग के एक अपार्टमेंट में मौजूद था, जिसकी पुष्टि मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से हुई। सह-आरोपियों ईशान और अरमान की लोकेशन आगरा में पाई गई।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के बयानों में कई शक हुए। जैसे घटना स्थल पर जमीन पर तेजाब मिला, लेकिन दीवार पर कोई छींट नहीं थी। छात्रा के चेहरे पर कोई चोट नहीं आई, केवल हथेली जली, जिससे घटना की असली प्रकृति पर संदेह बढ़ा।
पुरानी घटनाओं का संबंध
एसिड अटैक में सह-आरोपियों की मां शबनम पर 2018 में उनके ही रिश्तेदारों ने मंगोलपुरी में तेजाब डालने की कोशिश की थी। उस समय मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अब देख रही है कि क्या पुराने और नए मामले में कोई संबंध है।
प्रशासन और छात्र समुदाय की प्रतिक्रिया
दिल्ली उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकड़ने को कहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव LIVE: आज जारी होगा महागठबंधन का घोषणा पत्र, नीतीश-तेजस्वी और ओवैसी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
जांच में उठ रहे सवाल
इस घटना में छात्रा के हाथ ही क्यों जला और चेहरे पर कोई चोट नहीं आई।
घटना स्थल पर सिर्फ जमीं पर ही तेज़ाब गिरा मिला दीवार पर तेजाब के छींट नहीं मिली
मुख्य आरोपी की घटना के समय करोल बाग में लोकेशन होना
शिकायत में बाइक नंबर बताए जाने और हमले के समय उसे देख पाने के बयान पर संदेह
पुलिस इन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जल्द ही मामले की असली सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...