नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह राजधानी की शुरुआत घनी धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में आसमान पर स्मॉग की मोटी परत दिखाई दी, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। प्रदूषण के कारण लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहने नजर आए, जबकि सांस और अस्थमा के मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जो हवा की ‘गंभीर’ श्रेणी को दर्शाता है। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
कई इलाकों में स्थिति बेहद खराब
शनिवार सुबह एम्स क्षेत्र में स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। आनंद विहार इलाके में भी हालात चिंताजनक रहे, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 434 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यह स्तर गंभीर श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़ें: Horoscope 13 Dec 2025: जानें नौकरी, व्यापार और सेहत को लेकर क्या कहते हैं सितारे
आईटीओ क्षेत्र में भी जहरीली स्मॉग छाई रही और यहां AQI 417 रिकॉर्ड किया गया। वहीं अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 419 रहा, जो गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। संसद मार्ग क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं रहे। यहां दृश्यता कम रही और AQI 356 दर्ज किया गया, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है।
विशेषज्ञ समिति का गठन
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए एक विशेष विशेषज्ञ समिति बनाई है। इस समिति में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, ऑटोमोबाइल अनुसंधान संस्थान और अन्य तकनीकी जानकार शामिल हैं। यह समिति वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए ठोस और प्रभावी योजना तैयार करने की सिफारिश करेगी।
आगे भी राहत के आसार नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनुमान है कि रविवार और सोमवार को भी दिल्ली की हवा बेहद खराब बनी रह सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हवा गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब जी 13 दिसंबर 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...