Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली: Select City Mall के सिनेमा घर में लगी आग, मचा हड़कंप

February 26, 2025

दिल्ली: Select City Mall के सिनेमा घर में लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल के एक सिनेमा घर में बुधवार को एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा के एक कोने में शाम करीब 4:15 बजे आग लगने से दर्शकों में दहशत फैल गई। उस समय सिनेमाघर में छावा फिल्म दिखाई जा रही थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

 

एक अन्य दर्शक ने बताया कि हॉल में ‘फायर अलार्म’ बजते ही सभी लोग बाहर भागने लगे। उन्होंने कहा कि तुरंत ही सिनेमा हॉल को खाली करा लिया गया।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें