Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक में जल्द ही सरकारी ऐप से प्रमुख मंदिरों में सेवाएं बुक कर सकेंगे श्रद्धालु

February 5, 2024

कर्नाटक में जल्द ही सरकारी ऐप से प्रमुख मंदिरों में सेवाएं बुक कर सकेंगे श्रद्धालु

बेंगलुरु: कर्नाटक के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु जल्द ही राज्य सरकार के नए ऐप “नम्मा मुजराई” के जरिए पूजा और अन्य सेवाओं की बुकिंग कर सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को शुरू किए गए ऐप के प्रायोगिक संस्करण के तहत यहां 100 साल से अधिक पुराने बनशंकरी मंदिर में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, इन सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि यदि आप इस मंदिर में किसी भी सेवा को बुक करना चाहते हैं, तो आपको कतारों में लगकर प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐप के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

ऐप में शामिल किए जाने वाले मंदिरों में मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर, उडुपी का मूकाम्बिका मंदिर और कोलार का कोटिलिंगेश्वर मंदिर शामिल है। मुजराई (मंदिर) और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, फ़िलहाल, बेंगलुरु के बनशंकरी मंदिर की सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। लेकिन जल्द ही, अगले चरण में हम ऐप के माध्यम से राज्य के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में सेवाओं की बुकिंग शुरू करेंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पूरे कर्नाटक में विभाग के अंतर्गत लगभग 34,563 मंदिर हैं, इसलिए हम आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से इन सभी मंदिरों में सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रहे हैं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें