
Dharali tragedy : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज बादल फटने की घटना हुई। इस घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस त्रासदी को लेकर इस समय एक बड़ी सूचना निकलकर सामने आई है। दरअसल, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि निचले क्षेत्र के एक शिविर से 8 से 10 सेना के जवान लापता होने की सूचना मिल रही है।
सेना के अधिकारी ने कहा-
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, “निचले हरसिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने ही लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं।”
Uttarkashi cloudburst incident | 8-10 Indian Army soldiers are reported missing in the lower Harsil area from a camp. Despite its own people missing in the incident, Indian Army troops are engaged in relief operations: Indian Army officials pic.twitter.com/aV7lPDMui3
— ANI (@ANI) August 5, 2025
राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर्स तैयार
इस बारे में वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा- “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना के चिनूक एमआई-17 वी5, चीता और एएलएच हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ वायु सेना अड्डे पर सक्रिय रूप से तैयार हैं। ये हेलीकॉप्टर आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों के साथ तैयार हैं और प्रभावित क्षेत्रों में मौसम साफ होते ही उड़ान भरेंगे।”
Indian Air Force Chinook Mi-17 V5, Cheetah and ALH helicopters are on active standby at the Chandigarh air base for the relief operations in the Uttarkashi district of Uttarakhand. The choppers are ready with the required equipment and material and would take off as soon as the… pic.twitter.com/CazbHyRF01
— ANI (@ANI) August 5, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”
उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2025