Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : सोनीपत : निकाय चुनाव में डीआईजी बने पुलिस पर्यवेक्षक

April 21, 2026

Haryana : सोनीपत : निकाय चुनाव में डीआईजी बने पुलिस पर्यवेक्षक

सोनीपत। नगर निगम के मेयर और पार्षद चुनाव के लिए पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत हामिद अख्तर डीआईजी राज्य अपराध शाखा को सोनीपत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक (पुलिस) नियुक्त किया है।

उम्मीदवार 28 तक ले सकेंगे नाम वापस

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 को होगी। उम्मीदवार 28 तक नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा और अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी। मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

24 को करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

नेहा सिंह के अनुसार हामिद अख्तर 24 अप्रैल को सोनीपत पहुंचकर चुनाव से जुड़ी कानून व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। चुनाव अवधि के दौरान जिले में शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। उनकी जिम्मेदारियों में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अवैध नकदी और शराब के वितरण पर रोक, अवैध हथियारों की आवाजाही पर नजर और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी शामिल है।

सुझावों और शिकायतों पर होगी कार्रवाई

आम जनता, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से मिलने वाली शिकायतों और सुझावों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट भेजेंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान वे सीधे हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को ही रिपोर्ट करेंगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें