Site icon Dainik Savera Times

जजपा का विरोध : लाठीचार्ज के खिलाफ धरने पर बैठे दिग्विजय चौटाला

Digvijay said – atrocities on students

Digvijay said – atrocities on students

Digvijay Chautala on protest against lathicharge : सिरसा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सिरसा में धरना शुरू किया। वे काफी संख्या में युवाओं के साथ टाउन पार्क में जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे।

युवाओं की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचाने का आह्वान

उन्होंने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों को जंतर-मंतर बनाकर उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का आह्वान किया। धरने के दौरान दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे चेन से नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली कूच से भी पीछे नहीं हटेंगे। राजनीति से हटकर एक युवा होने के नाते इस अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हूं। सामाजिक संगठनों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के समर्थन में एकजुट होने की मैं अपील करता हूं।

दिग्विजय बोले- छात्रों पर हुआ अत्याचार

दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि 20 जुलाई को देशभर से लाखों युवा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस की कार्रवाई के दृश्य बेहद दुखद हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जिससे पूरे देश के युवाओं में आक्रोश है। धरने के दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से युवा परेशान हैं और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं। टेजर गन का इस्तेमाल किया गया और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ।

Also Read :

Exit mobile version