Site icon Dainik Savera Times

Haryana : शर्मनाक : दिव्यांग छात्रा से 13 साल के सहपाठी ने किया दुष्कर्म

Disabled Student Raped By Classmate

Disabled Student Raped By Classmate

सिरसा। ओढ़ा क्षेत्र के राजकीय स्कूल में शर्मनाक और समाज को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। यहां राजकीय स्कूल की कक्षा में एक दिव्यांग छात्रा के साथ उसी के 13 साल के सहपाठी ने दुष्कर्म किया।

शनिवार लंच टाइम की घटना

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे लंच टाइम में शनिवार को घटित हुई। जब छठी में पढ़ने वाली छात्रा कक्षा में अकेली बैठी थी। सहपाठी ने मौका पाकर उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन दूसरे बच्चे लंच के कारण कक्षा से दूर थे और उन्हें सुनाई नहीं दिया। आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को दबाने, राजीनामा कराने और रुपये दिलाने की कोशिश की। प्राथमिक जांच के बाद बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बच्ची ने नानी को सुनाई आपबीती

पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह भाई और मां के साथ नानी के घर में रहती है। 18 अप्रैल को लंच के समय उसकी कक्षा के एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर दो बजे नानी लेने के लिए आई तो उसने सारी बात बताई। शाम को साढ़ छह मां के लौटने पर उनको बताया। इसके बाद मां ने स्कूल प्रिंसिपल को फोन किया। रात साढ़ आठ बजे प्रिंसिपल स्कूल आई और वह भी नानी और मां के साथ स्कूल गई।

घटना से अधिकारियों को कराया अवगत

पीड़िता और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रिंसिपल ने उनको चुप रखने के लिए राजीनामा करने का दबाव बनाया। प्रिंसिपल ने पैसे देने की बात भी कही। इसके बाद वे वहां से चले आए और रात 9:30 बजे बड़ागुढ़ा अस्पताल गए। वहां से उसे सिरसा अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस संबंध में परिवार ने खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कौर को भी अवगत करवा दिया है।

मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के बयान दर्ज

बड़ागुड़ा थाना की सब इंस्पेक्टर और मामले की जांच अधिकारी प्रीति ने बताया कि छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग होने के कारण उसे हिरासत में नहीं लिया गया। मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के बयान दर्ज करा दिए हैं। मेडिकल जांच के बाद छात्रा घर चली गई थी, लेकिन रविवार को उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षा अधिकारियों ने ये दिया बयान

स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि वह घटना के समय स्कूल में नहीं थी, कार्यवाहक प्रिंसिपल थे। शाम को छह बजे स्कूल पहुंची। घटना पता चलने पर पीड़िता को बुलाकर जानकारी ली। किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। आरोप निराधार हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कौर ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। घटना की शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : 

Exit mobile version