Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस और बीआरएस का डीएनए एक समान है: मोदी

November 7, 2023

कांग्रेस और बीआरएस का डीएनए एक समान है: मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव नीत सरकार और कांग्रेस को मंगलवार को ‘‘पिछड़ा वर्ग विरोधी’’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस तथा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के डीएनए में तीन बातें समान हैं और वे हैं: वंशवादी शासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण।

प्रधानमंत्री ने यहां एलबी स्टेडियम में ‘बीसी (पिछड़ा वर्ग)आत्म गौरव सभा’ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में ‘‘पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार’’ को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वंशवादी प्रकृति वाली कांग्रेस और बीआरएस कभी भी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नेता को तेलंगाना का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस, बीआरएस की ‘‘सी’’ टीम है और दोनों का डीएनए समान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीआरएस पार्टी कांग्रेस द्वारा पिछले सात दशक में बनाए गए वंशवादी शासन और भ्रष्टाचार के मॉडल पर ही चल रही है।

मोदी ने याद किया कि उन्होंने जब 2014 के लोकसभा चुनाव के लिये प्रचार की शुरुआत की थी, तो इसी स्टेडियम से जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा,‘‘ मैं आज दृढ़ता से कह सकता हूं कि तेलंगाना का पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाला पहला मुख्यमंत्री यहां से होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बीआरएस और कांग्रेस अलग-अलग नहीं है, बल्कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं..।’’ मोदी ने कहा कि बीआरएस का भ्रष्टाचार दिल्ली आबकारी नीति मामले से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जिन लोगों ने जनता को लूटा है, उन्हें ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी और यह मोदी की गारंटी है।’’

 

We are now on WhatsApp. Click to join.

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें