Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : डॉक्टरी फिर शर्मशार, महिला बोली- इलाज के बहाने उतरवाए कपड़े

April 20, 2026

Haryana : डॉक्टरी फिर शर्मशार, महिला बोली- इलाज के बहाने उतरवाए कपड़े

अंबाला। साइंस सिटी अंबाला में डॉक्टरी पेशा फिर शर्मशार हो गया। छावनी के साथ लगते पंजोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डॉक्टर पर इलाज के लिए आई महिला ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

महिला को थी साइटिका की तकलीफ

महिला बताया कि वह कमर से लेकर पांव तक दर्द रहने की तकलीफ से ग्रस्त है। इलाज के बहाने डॉ. मान ने कमरे में बुलाया और कपड़े उतारने को कहा। महिला ने कहा देखते ही देखते डॉक्टर मालिश करने लगा और छेड़छाड़ की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। महिला किसी तरह कमरे से बाहर निकली। पीड़िता की शिकायत पर पंजखोरा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

महिला बोली- डॉक्टरी की भी हो जांच

पीड़िता ने बताया कि वह 15 अप्रैल को इलाज के लिए डॉ. मान के पास गई थी। डॉक्टर ने उसे दवा देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने के बाद वह किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर बाहर आई। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर है या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। पंजोखरा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें