Site icon Dainik Savera Times

डा. मनमोहन सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां किया जाएगा और इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। डा. सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9.30 बजे अंतिम यात्र पर रवाना होगा। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राजघाट के निकट किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, ‘पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली में रखा गया है।

28 दिसंबर को सुबह 8 बजे, उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को शनिवार सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा।’ डा. सिंह के सम्मान में 1 जनवरी 2025 तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस शोक अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अíपत की।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

Exit mobile version