-
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां किया जाएगा और इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। डा. सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9.30 बजे अंतिम यात्र पर रवाना होगा। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राजघाट के निकट किया जाएगा।.