Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद में ₹14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

March 8, 2025

ED की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद में ₹14 करोड़ में खरीदा गया जेट जब्त

हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद की एक कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का एक निजी विमान (जेट) जब्त किया है। इन प्रवर्तकों पर पोंजी ‘घोटाला’ करने और कई निवेशकों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि धनशोधन का यह मामला फाल्कन ग्रुप (कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड), इसके मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमर दीप कुमार और कुछ अन्य के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी से सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त विमान का उपयोग करके कुमार देश से फरार हो गया था। आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए उनसे या उनकी कंपनी से तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के हैदराबाद कार्यालय के अधिकारियों को पता लगा कि आठ सीट वाले वाणिज्यिक विमान ‘एन935एच हॉकर 800ए’ (कुमार की कंपनी का) शुक्रवार को शमशाबाद स्थित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों ने बताया कि 2024 में करीब 16 लाख अमेरिकी डॉलर में ये विमान खरीदा गया था। एजेंसी का मानना है कि यह विमान ‘अपराध की आय’ से खरीदा गया था। कथित निवेश धोखाधड़ी करीब 850 करोड़ रुपये की है।

ये भी पढ़ें- बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें