Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wayanad में पहुंचने से पहले ही Priyanka Gandhi ने कर दिया ऐसा काम, विपक्षियों के जीत के दावों पर लग गया विराम !

October 28, 2024

Wayanad में पहुंचने से पहले ही Priyanka Gandhi ने कर दिया ऐसा काम, विपक्षियों के जीत के दावों पर लग गया विराम !

वायनाड : इंडियन नैशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचेंगी। वायनाड पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके वायनाड की जनता को खूब सराहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने लोकतंत्र की भावना को समझा है और उसे मजबूत भी किया है।

वायनाड जाने से पहले प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वायनाड की जनता पहले भी सत्य, न्याय और लोकतंत्र के साथ खड़ी हुई है और संविधान की भावना को मजबूत करने का काम किया है। वायनाड के लोग आगे भी संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास और प्रगति का नया अध्याय लिखेंगे। जनता का जोश और उत्साह देखने लायक है।”

बता दें की 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी वायनाड और रायबरेली, दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट को चुना। इस कारण वायनाड की लोकसभा सीट खाली हो गई। अब इसी सीट पर उपचुनाव होना है जिस पर कांग्रेस की और से प्रियंका गांधी अपना दावा पेश कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये भाजपा संसदीय दल की नेता और कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रही हैं और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। इस सीट पर प्रियंका का वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी के साथ भी मुकाबला है। वायनाड उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें